
नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा के बाद कच्चे तेल का भाव लुढ़क कर 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड -0.79 डॉलर यानी -0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 107.0 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) कू्ड 0.92 डॉलर यानी -0.90 की गिरावट के साथ 101.0 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम के ऐलान के बाद आई है। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी थी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए प्रोजेक्ट फ्रीडम (Project Freedom) की जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि जिन देशों ने अमेरिका से सहायता मांगी है उन देशों की मदद करने के लिए यह शुरू किया जा रहा है। इसके बाद वे देश इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से आसानी से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल पाएंगे।


