spot_img

Mumbai : मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई खुशियां

Mumbai: Munawar Faruqui Becomes a Father; Joy ​​Arrives Home

मुंबई : (Mumbai) मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और मुनव्वर फारूकी (comedian Munawar Faruqui) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला (Munawar and his wife, Mehzabeen Coatwala) एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शादी के करीब दो साल बाद आई इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए इस खास पल को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अस्पताल से पत्नी और नवजात बेटी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखते हुए उन्होंने चेहरे को पूरी तरह नहीं दिखाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “घर बरकत आई।” तस्वीरों में मुनव्वर की खुशी साफ झलक रही है।

बता दें कि मुनव्वर और महजबीन (Munawar and Mehzabeen) इसी महीने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। इस मौके से पहले पिता बनने की खुशी उनके लिए और खास बन गई है। वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी और रणवीर अल्लाहबादिया (Varun Dhawan, Gauahar Khan, Aly Goni, and Ranveer Allahbadia) समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

गौरतलब है कि मुनव्वर और महजबीन ने साल 2024 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा भी है।

Raipur : रेलवे ने तीन और छह मई को कई ट्रेनों को किया रद्द

रायपुर : (Raipur) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन (Nipaniya–Bhatapara section) में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए...

Explore our articles