
रायपुर : (Raipur) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन (Nipaniya–Bhatapara section) में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। तीन और छह मई को रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को रद्द किया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन (Gondia Station) पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (Down Main Line) पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द होने वाली ट्रेन –
18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (Netaji Subhash Chandra Bose Itwari Express) 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस 5 मई से 24 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी।68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द रहेगी। 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर 4 मई से 23 मई 2026 तक रद्द रहेगी।
तीन और छह मई को बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद रहेगी । गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद रहेगी ।
गर्मी की छुट्टियों में अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 03 मई से 31 मई 2026 तक तथा हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 04 मई से 01 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी।


