spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल फिर डाले जाएंगे वोट

Kolkata: Re-polling to be Held Tomorrow at 15 Booths in West Bengal

कोलकाता : (Kolkata) भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections, the Election Commission of India) के दौरान मिली धांधली की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए 2 मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। यह निर्णय जिला स्तर पर मतदान केंद्र-वार प्राप्त रिपोर्टों और गहन जांच के बाद लिया गया है। आयोग द्वारा चिन्हित किए गए सभी 15 मतदान केंद्र (15 polling stations) दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आते हैं, जहाँ चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।

मगराहाट पश्चिम विधानसभाक्षेत्र के 11 बूथों पर दोबारा वोट
आयोग के आदेशानुसार, सर्वाधिक प्रभावित मगराहाट पश्चिम विधानसभा(Magrahat West Assembly constituency) क्षेत्र के 11 बूथों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी भारी शिकायतों के मद्देनजर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान मिली अनियमितताओं और स्क्रूटनी के आधार पर यह कदम उठाना अनिवार्य था, ताकि चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखा जा सके।

फाल्टा विधानसभा की रिपोर्ट पर टिकी नजरें
15 बूथों पर पुनर्मतदान की घोषणा के साथ ही आयोग अन्य संदिग्ध क्षेत्रों की भी समीक्षा कर रहा है। वर्तमान में 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र (144-Falta Assembly constituency) से जुड़ी शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, फाल्टा से रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि क्या वहां भी किसी मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की आवश्यकता है। चुनाव आयोग की टीमें जिला स्तर से आने वाली हर छोटी-बड़ी रिपोर्ट की लगातार निगरानी कर रही हैं।

Explore our articles