
मैड्रिड : (Madrid) जर्मनी के टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव (German tennis star Alexander Zverev) एक सत्र में लगातार चार एटीपी 1000 मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी (four consecutive ATP 1000 Masters tournaments in a single season) बने। ज्वेरेव ने गुरुवार देर रात को इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन के अंतिम चार में जगह बनाकर ये उपलब्धि हासिल की। दो बार के चैंपियन ज्वेरेव दिग्गज रोजर फेडरर (2006), राफेल नडाल (2010, 2011) और यानिक सिनेर (2026) (Roger Federer (2006), Rafael Nadal (2010, 2011), and Jannik Sinner (2026)) के क्लब में शामिल हो गए हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए ज्वेरेव का सामना अब बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स (Zverev will now face Belgium’s Alexander Blockx) से होगा जिन्होंने गत चैंपियन कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से पराजित किया। ज्वेरेव करियर में टूर लेवल की 179वीं जीत के साथ जर्मनी की ओर से सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने करियर में सिर्फ 64 मैच गंवाए हैं। ज्वेरेव ने फिलिप कोहलश्रेइबर (178 जीत, 139 हार) को पीछे छोड़ा।


