spot_img

New Delhi : शुरुआती पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख

New Delhi: Stock Market Shows Weak Trend in the First Hour of Trading

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल ऑयल मार्केट (domestic stock market) में अस्थिरता जारी रहने की आशंका और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार की स्थिति को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की गिरावट लगातार बढ़ती गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.37 प्रतिशत और निफ्टी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, विप्रो, सिप्ला और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finance, Coal India, Wipro, Cipla, and Bajaj Finserv) के शेयर 2.91 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.83 प्रतिशत से लेकर 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,963 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,406 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,547 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से नौ शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 482.15 अंक की कमजोरी के साथ 77,014.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 76,502.16 के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इस खरीदारी की सपोर्ट से सेंसेक्स की चाल में कुछ देर के लिए सुधार होता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स गिर कर 76,358.73 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का रुख बनता हुआ नजर आया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,064.42 अंक की कमजोरी के साथ 76,431.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 180.70 अंक टूट कर 23,996.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक गिर कर 23,872 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे कुछ देर के लिए इस सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया।

हालांकि खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक नहीं चल सका। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 346.30 अंक की गिरावट के साथ 23,831.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,496.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 181.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,177.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Explore our articles