
गुवाहाटी : (Guwahati) प्रसिद्ध कलाकार जुबीन गर्ग (artist Zubeen Garg) की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में जारी है। इसी कड़ी में आज आरोपित सिद्धार्थ शर्मा (Siddharth Sharma) की जमानत याचिका पर सुनवाई होने जा रही है।
मामले में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा (Shyamkanu Mahanta and Siddharth Sharma) ने चुनाव के बाद जमानत के लिए अदालत में आवेदन किया था। जानकारी के अनुसार, श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई आगामी 30 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में सात आरोपितों के खिलाफ चार्ज हियरिंग की प्रक्रिया फास्ट ट्रैक अदालत में पहले ही पूरी हो चुकी है। वर्तमान में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को निकासी जेल में रखा गया है।
इसी मामले में जुबीन गर्ग के दो अंगरक्षक नंदेश्वर बोरा और परेश वैश्य भी इसी जेल में बंद हैं। वहीं संदीपन गर्ग उसी जेल में बंदी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जबकि शेखरज्योति और अमृतप्रभा (Shekharjyoti and Amritprabha) को हाफलोंग जेल में रखा गया है।


