spot_img

Mumbai : मुंबई रेलवे पुलिस को मिली रंगदारी की धमकी, जांच जारी

Mumbai: Railway Police Receive Extortion Threat; Investigation Underway

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम (Mumbai Railway Control Room in Maharashtra) में मंगलवार को सुबह एक शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी और सरकार से बात कराने की धमकी दी है। शख्स ने रंगदारी न मिलने पर रेलवे, आर्मी ऑफिस और अहम होटलों को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस घमकी के बाद मुंबई पुलिस इसकी छानबीन शुरु कर दिया है।

इस घमकी की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई में रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम (Mumbai Railway Police Control Room) को एक कॉल आया। फोन पर बात करने वाले शख्स ने अपना नाम इरफान बताया। यह कॉल सुबह करीब 3 बजे आया। फोन पर बात करने वाले शख्स ने पुलिस से सीधे 5 करोड़ रुपये मांगे। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह रेलवे सर्विस, मिलिट्री सर्विस के ऑफिस या एलीट इलाकों के बड़े होटलों पर हमला करेगा। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि अगर 5 करोड़ रुपये देना मुमकिन नहीं है, तो मुझे सरकारी अधिकारियों या उससे जुड़े ग्रुप से बात करने दो, नहीं तो मैं कुछ जगहों को टारगेट करूंगा।

यह धमकी भरा कॉल मिलने के बाद पुलिस सिस्टम ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया और धमकी की जांच तेज हो गई है। यह कॉल असल में कहां से आई, इरफ़ान नाम का यह आदमी असल में कौन है, इस धमकी के पीछे क्या मकसद है, पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

New Delhi : नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरोड्रोम सुरक्षा योजना को बीसीएएस की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida International Airport) को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) (BCAS) से...

Explore our articles