spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख

New Delhi: Stock Market Shows Signs of Recovery from Lows in Early Trade

हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक पहले 10 मिनट के कारोबार में ही रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। इसके बाद बाजार में कुछ देर तक उतार चढ़ाव भी होता रहा, लेकिन थोड़ी देर में ही खरीदारों ने अपना जोर बना दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स, जियो फाइनेंशियल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर 6.98 प्रतिशत से लेकर 2.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक (shares of Shriram Finance, Axis Bank, Bharat Electronics, Tata Consumer Products, and ICICI Bank) के शेयर 3.62 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,624 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,637 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 987 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 208.84 अंक की गिरावट के साथ 77,094.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे कुछ देर में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,335.37 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे कुछ देर तक इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 120.65 अंक की मजबूती के साथ 77,424.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी (NSE Nifty) ने आज 42.80 अंक टूट कर 24,049.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे थोड़ी देर में ही यह सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बिकवाली का झटका लगने पर निफ्टी कुछ देर के लिए दोबारा लाल निशान में गिर गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर इस सूचकांक को सहारा दे दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 70.70 अंक की तेजी के साथ 24,163.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 639.42 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,303.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 197.75 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,092.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Explore our articles