spot_img

Chandigarh : पंजाब में शंभू बार्डर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका

Chandigarh: Explosion on Railway Track Near Shambhu Border in Punjab

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब-हरियाणा बार्डर पर शंभू की सीमा में बीती रात दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक (Delhi-Patiala railway track) पर बम धमाका हुआ है। कहा जा रहा है कि जिस संदिग्ध ने विस्फोटक लगाया उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के टुकड़े आज सुबह बरामद किए हैं। धमाके के कारण कई घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। यह धमाका पटियाला जिला के गांव बठोनियां (Bathonia village in the Patiala district) के निकट जंगल में हुआ है। यहां रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा घने जंगल में है। आतंकवाद के दौर में भी इस क्षेत्र में अकसर घटनाएं होती रही हैं।

पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा (Patiala SSP Varun Sharma) ने बताया कि बीती रात शंभू के निकट रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिली। इिसके बाद वह स्वयं, डीआईजी पटियाला रेंज, जीआरपी तथा आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां धमाका हुआ वहां गहरा गढ्ढा बन गया। स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर आवागमन को रोका गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के संदिग्ध युवक की मौत हो गई। धमाके से ट्रैक को मामूली नुकसान हुआ , जिसे ठीक कर लिया गया है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एक मोबाइल फोन का सिम कार्ड भी मिला है। उसकी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले ही ई-मेल के जरिए पंजाब व हरियाणा में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में बाकायदा 24 अप्रैल को 8:11 मिनट पर अंबाला से लेकर दिल्ली तक (Ambala to Delhi) रेलवे ट्रैक पर धमाके करने की धमकी दी गई थी।

Wellington : न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया CEO, ज्योफ अलॉट संभालेंगे कमान

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट (international fast bowler Geoff Allott) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त...

Explore our articles