
जयपुर : (Jaipur) सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Sunrisers Hyderabad wicketkeeper-batsman Ishan Kishan) ने टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह एक शानदार कप्तान हैं और उनके आने से टीम की गेंदबाजी को अतिरिक्त मजबूती मिली है।
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (आईपीएल) 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से मात दी। शनिवार रात खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने छह विकेट पर 228 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 229 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट (captain Pat Cummins) से उबरकर टीम में लौटे। उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन टीम की अगुवाई कर रहे थे। किशन ने इस मैच में 31 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मैच के बाद ईशान ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और टीम की कोशिश राजस्थान को 230 रन से कम पर रोकने की थी, जिसमें हम सफल रहे। कप्तानी के अनुभव पर उन्होंने कहा कि सात मैचों तक टीम का नेतृत्व करना मजेदार रहा। कमिंस की वापसी से टीम को गेंदबाजी में अतिरिक्त ताकत मिली है। जब वह टीम में आए तो मैं बहुत खुश था क्योंकि वैसे भी वह एक शानदार कप्तान हैं, इसलिए मैं नेतृत्व से ज्यादा अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान दे रहा था।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने को लेकर उन्होंने कहा कि 228 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करते समय पॉवरप्ले में अच्छी शुरुआत अत्यंत आवश्यक होती है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा (Travis Head and Abhishek Sharma) जैसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों की उपस्थिति से मध्यक्रम के बल्लेबाजों का कार्य सरल हो जाता है। उन्होंने बताया कि हमें पता था कि किस रन रेट से रन बनाने हैं। मैं बस अपने शॉट्स खेल रहा था। बीच के ओवरों में हमारी अच्छी साझेदारी हुई और इससे हमारी टीम को काफी फायदा हुआ। अंत में ईशान ने कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना शेष है।
इस जीत के साथ हैजराबाद अंक तालिका में 10 अंकों और +0.815 के रन दर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने आठ में से पांच मुकाबले जीते हैं। राजस्थान के भी 10 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। फिलहाल 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर मौजूद है। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore)10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।


