
भिवंडी : (Bhiwandi) भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका (Bhiwandi-Nizampur City Municipal Corporation) के अग्निशमन विभाग द्वारा वर्ष 1944 के ‘बॉम्बे डॉक विस्फोट’ (‘Bombay Dock Explosion) के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 और 16 अप्रैल 2026 को नारपोली की जैनम ग्रीन सोसायटी और शांतिनगर स्थित टोरेंट पावर हाउस (Torrent Power House in Shantinagar) में नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, जहाँ प्रमुख अग्निशमन अधिकारी नितिन चव्हाण , (Chief Fire Officer Nitin Chavan) और उनकी टीम ने आग से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों का सजीव प्रदर्शन (डेमो) भी किया। विभाग का मुख्य उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार और सतर्क करना है, जिसके तहत शहर के अन्य हिस्सों में भी आगामी दिनों में इसी प्रकार के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।


