spot_img

Mumbai : अतुल एवं वलसाड खंड के बीच मेमू ट्रेनें बहाल

मुंबई : (Mumbai) अतुल एवं वलसाड स्टेशनों (Atul and Valsad stations) के बीच 15, 16 एवं 17 अप्रैल, 2026 को गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य हेतु लिए जाने वाले ब्लॉक के संबंध में पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति, जिसमें मेमू सेवाओं के निरस्तीकरण की सूचना दी गई थी, के संदर्भ में अब ट्रेन परिचालन व्यवस्था में संशोधन किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन परिचालन व्यवस्था में संशोधन के कारण अब मेमू ट्रेनों का निरस्तीकरण नहीं किया जाएगा। अतः ट्रेन संख्या 69153 उमरगाम रोड – वलसाड मेमू तथा ट्रेन संख्या 69154 वलसाड – उमरगाम रोड मेमू, जिन्हें पूर्व में निरस्त किया जाना प्रस्तावित था, अब पुनः बहाल कर दी गई हैं तथा ये मेमू ट्रेनें 17 अप्रैल, 2026 से अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी।

Explore our articles