
बार्सिलोना : (Barcelona) शीर्ष वरीय कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) कलाई की चोट के कारण बार्सिलोना ओपन से हट गए हैं। स्पेन के 22 साल के खिलाड़ी ने पहले राउंड में क्वालिफायर ओटो विरटेनन (qualifier Otto Virtanen) को हराने में तकलीफ हुई थी। अल्काराज को गुरुवार को चेक रिपब्लिक के टॉमस माचाक से खेलना था, लेकिन दाईं कलाई के मेडिकल टेस्ट के बाद उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। 2022 और 2023 के बार्सिलोना ओपन चैंपियन अल्काराज पिछले साल उपविजेता रहे थे। तीन साल में यह दूसरा मौका है जब चोट की वजह से अल्काराज को इस क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट से हटना पड़ा है। अल्काराज ने कहा, मैच में रिटर्न करते समय लगा कि कलाई जवाब दे गई है। टेस्ट से पता चला कि चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है।


