spot_img

Mumbai : गायक जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचाई शादी

Mumbai: Singer Jubin Nautiyal Ties the Knot in a Secret Ceremony

मुंबई : (Mumbai) मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल (playback singer Jubin Nautiyal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, उन्होंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि गायक ने उत्तराखंड (hometown in Uttarakhand) स्थित अपने गृहनगर में एक निजी समारोह में बचपन की प्रेमिका के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इस सादगी भरे समारोह में केवल परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन ने जानबूझकर भव्य आयोजन से दूरी बनाते हुए एक शांत और पारंपरिक तरीके से शादी करने का फैसला लिया। एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि गायक हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखते आए हैं और इसी कारण उन्होंने सीमित लोगों के बीच इस खास मौके को मनाया।

हालांकि, अब तक जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया है। उनकी कथित जीवनसाथी की पहचान भी अभी तक सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। गायक की चुप्पी ने इस खबर को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

गौरतलब है कि इसी साल वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पार्टनर की एक झलक शेयर की थी, जिसने फैंस का ध्यान खींचा था। अब शादी की खबरों के बीच उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Explore our articles