spot_img

Malda : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में अफरा-तफरी

मालदा : (Malda) पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 (West Bengal elections 2026) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मालदा जिलान्तर्गत चांचल के कलम बागान में 12 विधानसभा सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में यह सभा मंगलवार को आयोजित की गई थी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पहुंचने से पहले ही सभास्थल पूरी तरह भर गया और लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब महिलाओं के लिए आरक्षित बैठने की जगह में बड़ी संख्या में पुरुष घुस आए। इससे वहां मौजूद महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई। भीड़ के दबाव के कारण कई महिलाओं को सभास्थल छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। भारी जनसैलाब के चलते पुलिस के लिए व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया। प्रशासन और पार्टी के स्वयंसेवक (administration and party volunteers worked) हालात को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

Explore our articles