spot_img

Mirzapur: यूपी के मीरजापुर में संदिग्ध हालात में छात्रा ने लगाई फांसी

मीरजापुर : (Mirzapur) उत्तर प्रदेश के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में सोमवार देर शाम युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मुड़ेल निवासी राजकुमार वर्मा की पुत्री सुधा (15) ने घर के टीनशेड के नीचे लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां सुनीता देवी खेत में गेहूं का बोझ ढोने गई थी। देर शाम जब वह घर लौटी तो बेटी को फंदे से लटका देख रोने लगी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में किशोरी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे एसआई शिवाकांत पांडेय ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम (post-mortem examination) के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मृतका के पिता राजकुमार रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। इसी वर्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रगढ़ (Primary School in Chandragarh) से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घर की किसी बात से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। मृतका के चाचा अक्षय कुमार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Explore our articles