
नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते की गई है।
आईपीएल के मुताबिक चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 (Tata Indian Premier League (IPL) 2026) के 18वें मैच के दौरान सीएसके टीम ने धीमा ओवर-रेट बनाए रखा। चूंकि, आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है) के तहत यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मैच की बात करें, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर इस सीजन पहली जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने खेली, जिन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। उनके अलावा युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 59 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे ने तेज नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन, पथुम निसंका ने 41 रन, आशुतोष शर्मा 19 रन, केएल राहुल 18 रन और डेविड मिलर ने 17 रन बनाए। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।


