spot_img

Tehran : अमेरिका-ईरान के बीच शांतिवार्ता आज

Tehran: Peace Talks Between US and Iran Today

इस्लामाबाद में दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल
तेहरान : (Tehran)
पश्चिम एशिया मेंं करीब छह सप्ताह तक चले भीषण सैन्य संघर्ष और तनाव के बाद शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली शांतिवार्ता पर सभी की निगाहें हैं। ग्यारह साल बाद यह पहला अवसर है जब ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) सीधे बातचीत की मेज पर होंगे। इस बातचीत के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

पश्चिम एशिया में भारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इजराइल-हिज्बुल्ला संघर्ष (Strait of Hormuz and the Israel-Hezbollah conflict) के बीच आज इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर (President Donald Trump’s son-in-law, Jared Kushner) इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

मीडिया संस्थान ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घालीबाफ (Parliament Speaker Mohammad Bagher Ghalibaf) के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। इसमें ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदियन और सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासर हेममती (Central Bank Governor Abdolnaser Hemmati) शामिल हैं। संसद के कई सदस्य प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने बातचीत शुरू होने से ठीक पहले धमकी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी कई शर्तें रखी हैं।

Dindori : मप्र के डिंडौरी जिले में दशगात्र भोज के बाद बिगड़ी 70 से ज्यादा ग्रामीणों की तबीयत

डिंडौरी : (Dindori) मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के मेहंदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम झामझोला में शुक्रवार की रात दसगात्र कार्यक्रम में खाना खाने से...

Explore our articles