spot_img

Thane: फायर विभाग को मिली हाईटेक गाड़ियां

Thane: Fire Department Receives High-Tech Vehicles

मेयर ने किया अत्याधुनिक गाड़ियों और मशीनों का उद्घाटन
ठाणे : (Thane)
ठाणे महानगरपालिका के फायर, सॉलिड वेस्ट और गार्डन विभागों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई अत्याधुनिक गाड़ियों और मशीनों का उद्घाटन मेयर शर्मिला पिंपलोलकर (Mayor Sharmila Pimplolkar) ने किया। मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नगरसेवकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। मेयर ने बताया कि फायर विभाग में आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर जैसी आधुनिक गाड़ियां शामिल की गई हैं, जो पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं और 4000 लीटर पानी क्षमता के साथ 35 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने में सक्षम हैं। इससे आपातकालीन सेवाओं को और तेज व प्रभावी बनाया जा सकेगा।

सफाई के लिए मॉडर्न रोड स्वीपर मशीनें
शहर की सड़कों की सफाई को बेहतर बनाने के लिए चार मैकेनिकल रोड (four mechanical road) स्वीपर मशीनें भी शामिल की गई हैं। इन मशीनों का उद्देश्य सड़कों को धूलमुक्त रखना, सफाई के आधुनिक मानक स्थापित करना और मैनुअल सफाई पर निर्भरता कम करना है।

गार्डन विभाग को हाइड्रोलिक एरियल लिफ्ट
गार्डन विभाग को खतरनाक और ऊंचे पेड़ों की छंटाई के लिए हाइड्रोलिक एरियल लिफ्ट (Hydraulic Aerial Lift) दी गई है। यह उपकरण पारंपरिक सीढ़ियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है और पेड़ों की शाखाओं को तेजी से काटने में सहायक होगा। मेयर पिंपलोलकर ने कहा कि इन नई सुविधाओं से मानसून से पहले शहर में इमरजेंसी सेवाओं, सड़क सफाई और पेड़ों की छंटाई के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इससे नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं मिलेंगी।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles