spot_img

Mumbai : तीन बड़ी रीडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी

Mumbai: Approval Granted for Three Major Redevelopment Projects

मुंबई : (Mumbai) आदर्श नगर (Adarsh ​​Nagar) (Worli), बांद्रा रिक्लेमेशन और अंधेरी पश्चिम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) (SVP) नगर की रीडेवलपमेंट परियोजनाओं को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने मंगलवार को इन परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन तीनों परियोजनाओं का रीडेवलपमेंट लंबे समय से अटका हुआ था। प्रस्ताव को राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति के पास भेजा गया था, जहां से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रक्रिया को गति दी गई है।

निर्माण कार्य के लिए निजी ठेकेदारों की नियुक्ति की जाएगी। रीडेवलपमेंट के तहत 10 हजार से ज्यादा फ्लैट धारकों का पुनर्वास किया जाएगा। आदर्श नगर में 863 परिवारों को 800 से 2500 वर्गफुट तक के घर मिलेंगे, जबकि बांद्रा रिक्लेमेशन में 4 हजार से अधिक परिवारों को बड़े और आधुनिक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद म्हाडा को बड़ी संख्या में नए आवास मिलेंगे, जिन्हें लॉटरी के जरिए आम नागरिकों को आवंटित किया जाएगा। अनुमान है कि इससे म्हाडा को 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।)

आदर्श नगर (Worli), बांद्रा रिक्लेमेशन और अंधेरी पश्चिम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) (SVP) नगर की रीडेवलपमेंट परियोजनाओं को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद म्हाडा के मुंबई बोर्ड (MHADA’s Mumbai Board) ने मंगलवार को इन परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन तीनों परियोजनाओं का रीडेवलपमेंट लंबे समय से अटका हुआ था। प्रस्ताव को राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति के पास भेजा गया था, जहां से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रक्रिया को गति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए निजी ठेकेदारों की नियुक्ति की जाएगी। रीडेवलपमेंट के तहत 10 हजार से ज्यादा फ्लैट धारकों का पुनर्वास किया जाएगा।

आदर्श नगर में 863 परिवारों को 800 से 2500 वर्गफुट तक के घर मिलेंगे, जबकि बांद्रा रिक्लेमेशन में 4 हजार से अधिक परिवारों को बड़े और आधुनिक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद म्हाडा को बड़ी संख्या में नए आवास मिलेंगे, जिन्हें लॉटरी के जरिए आम नागरिकों को आवंटित किया जाएगा। अनुमान है कि इससे म्हाडा को 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles