spot_img

Mumbai : रिलीज से पहले लीक हुई ‘वाराणसी’ की कहानी

Mumbai: 'Varanasi' Story Leaked Ahead of Release

मुंबई : (Mumbai) साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली (Indian star Mahesh Babu and directed by S.S. Rajamouli) की फिल्म वाराणसी इन दिनों काफी खबरों में है। फिल्म वाराणसी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का लुक सामने आया था। फिल्म वाराणसी से सामने आए महेश बाबू के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन अपडेट्स के सामने आने के बाद फैंस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इन इन सब के बीच फिल्म वाराणसी की स्टोरी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

लीक हुई फिल्म की कहानी
महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी ऑनलाइन लीक हो गई है। एसएस राजमौली की फिल्म पर काम कर रही वीएफएक्स कंपनी ने प्रोजेक्ट की ज्यादा डिटेल्स बताए बिना सिनोप्सिस के अपलोड कर दी। ये सिनोप्सिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। सिने साइट की वेबसाइट पर दी गई सिनोप्सिस में लिखा है कि ‘एक शिव भक्त समय के पार एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है ताकि एक खोए हुए ब्रह्मांडीय शक्तिशाली वस्तु को ढूंढ सके। जैसे-जैसे वो सदियों से छिपे प्राचीन रहस्यों को जोड़ता है, उसे अपनी मिशन की सच्चाई का पता चलता है वो ताकत जो उसे इस रास्ते पर ले आई है, वो एक चालाक मास्टरमाइंड है जिसका सपना है पूरी दुनिया पर हमेशा के लिए पूर्ण नियंत्रण।’

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वाराणसी को दो पार्ट में बांटा जा सकता है। डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया, ‘वाराणसी के लिए तीन घंटे से ज्यादा समय भी काफी नहीं होगा। वे इसे दो भागों में बनाने पर विचार कर रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘राजमौली और उनकी टीम को लगता है कि इस विस्तार वाले फॉर्मेट से उन्हें बिना कहानी को और ज्यादा विस्तार से बताने की आजादी मिलेगी।’

कब रिलीज होगी फिल्म
महेश बाबू की फिल्म वाराणसी अगले साल यानी अप्रैल 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन (Priyanka Chopra and Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में है।

Explore our articles