spot_img

Mumbai : शाहरुख खान बनेंगे ‘जेलर 2’ का हिस्सा

Mumbai: Shah Rukh Khan to Join 'Jailer

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ (Superstar Rajinikanth’s highly anticipated film, ‘Jailer 2’) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, मोहनलाल, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती (Shah Rukh Khan, Mohanlal, Vijay Sethupathi, and Mithun Chakraborty) जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म के लिए 5 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाले हैं।

खबर है कि शाहरुख खान फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, मोहनलाल ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इससे पहले विजय सेतुपति भी फिल्म में कैमियो करने की पुष्टि कर चुके हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

हाल ही में रजनीकांत ने बताया था कि फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार (directed by Nelson Dilipkumar) कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ (2023 blockbuster, ‘Jailer’) का सीक्वल है। फिल्म में शिवराजकुमार और विद्या बालन (Shivrajkumar and Vidya Balan) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज डेट की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles