spot_img

Yamunanagar : फायरिंग कांड का आरोपी हिरासत से कूदा, पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ घायल

Yamunanagar: Firing Incident Accused Jumps from Custody; Injured During Police Operation

यमुनानगर : (Yamunanagar) यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री (firing incident at a plywood factory in Yamunanagar) पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपित अमन को पुलिस जब साक्ष्य जुटाने के लिए लेकर जा रही थी, तभी उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया और पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल (Civil Hospital for treatment) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुरुक्षेत्र के सिंनहरी खालसा (Sinhari Khalsa in Kurukshetra) निवासी अमन को मामले की जांच के तहत घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खजूरी पुल के पास उसने अचानक पुलिस को चकमा देकर नीचे छलांग लगा दी। गिरने से उसके पैरों में चोटें आईं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गौरतलब है कि 30 मार्च की रात जठलाना क्षेत्र (Jathlana area) स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री के मुख्य गेट पर दो हथियारबंद युवकों ने फायरिंग की थी। गोलियां गेट को भेदते हुए अंदर खड़े वाहन तक पहुंची थीं। घटना के समय फैक्ट्री में श्रमिक मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से आठ खोखे बरामद किए गए थे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था, जिसमें संबंधित लोगों को धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Explore our articles