spot_img

Varanasi : वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

Varanasi: 231 Commercial Cylinders Seized in Varanasi; Black Marketing Suspected

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में घोसाबाद क्षेत्र में सबरवाल गैस एजेंसी पर छापेमारी में 231 कमर्शियल सिलेंडर पकड़ने वाले जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला (Pradeep Kumar Shukla) ने सोमवार को पत्रकारों को कहा कि कमर्शियल सिलिंडर (commercial cylinders) की खरीद बिक्री के बीच उसके कालाबाजारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से घोसाबाद के एक बंद पेट्रोल पंप के भीतरी हिस्से में सबरवाल गैस एजेंसी के गोदाम में छापेमारी की गई और मौके पर कामर्शियल सिलेंडर की बड़ी खेप पकड़ी गई।

सिलेंडरों की गिनती कराने पर उसकी संख्या 180 सिलेंडर जो पूरी तरह से भरे मिले और 51 सिलेंडर खाली कुल 231 सिलेंडर बरामद हुए। गोदाम पर छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग चकमा देखकर फरार हो गए। इस संबंध में कैंट थाना (Cantt Police Station) के इंस्पेक्टर शिवाकांत और उनकी टीम को सक्रिय रूप से उन्हें पकड़ने के लिए लगाया गया है।

Mumbai : ‘हेरा फेरी 3’ में देरी की अफवाहों को परेश रावल ने किया खारिज

मुंबई : (Mumbai) फिल्म 'हेरा फेरी 3' ('Hera Pheri 3') को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म को लेकर जिस...

Explore our articles