spot_img

New Delhi : अब सीएनजी पर पड़ा पश्चिम एशिया जंग का असर, टॉरेंट गैस ने कीमत में बढ़ोतरी की

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट (ongoing crisis in West Asia) का असर अब धीरे-धीरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के रूप में नजर आने लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के भाव में बढ़ोतरी करने के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत में बढ़ोतरी (increased the price of CNG) कर दी है।

उत्तर प्रदेश में कंपनी ने सीएनजी की कीमत 93.50 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ा कर 96.25 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इसी तरह जयपुर में टॉरेंट गैस ने सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2.50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी का भाव 95.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

इसी तरह कंपनी ने पंजाब में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर इसे 94.25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा दिया है। सीएनजी की कीमत में की गई बढोतरी के बाद तेलंगाना में कंपनी के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी की कीमत 99 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसी तरह गुजरात में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी 85.17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है। इसके अलावा कंपनी के फ्यूल स्टेशनों से महाराष्ट्र में 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर और तमिलनाडु में 94 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर सीएनजी गैस ली जा सकती है।

सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी करने के पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (oil marketing companies had also hiked the rates for commercial LPG cylinders) के दाम में भी बढ़ोतरी कर चुकी है। इस महीने एक तारीख को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई थी। कॉमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इस सिलेंडर के दाम पिछले चार महीने में पांचवीं बार बढ़े हैं। जहां तक घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की बात है, तो इसकी कीमत में आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

हाल ही में नायरा एनर्जी और शेल इंडिया ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। शेल इंडिया ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसी तरह नायरा एनर्जी ने मार्च के आखिर में पेट्रोल के दाम पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए।

हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर चुकी है। इस एक्साइज ड्यूटी को पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर से घटा कर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।


Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles