
चेन्नई : (Chennai) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Punjab Kings captain Shreyas Iyer) पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium) में मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के बयान के अनुसार, पंजाब किंग्स का न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के (under Article 2.22 of the IPL Code of Conduct) तहत इस सत्र का यह दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इंपैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।


