spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

New Delhi: Gold Shines in Bullion Market; Silver Prices Remain Unchanged

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,820 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु आज भी कल के भाव पर यानी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital, Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,51,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Kolkata : कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन कर्मचारी घायल

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता हवाईअड्डा (Kolkata Airport) पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में रखरखाव के दौरान...

Explore our articles