spot_img

Women’s Cricket : न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 66 रन से हराकर जीती वनडे सीरीज

Women's Cricket: New Zealand Wins ODI Series, Defeating South Africa by 66 Runs

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand women’s cricket team) ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मुकाबले में 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व (Basin Reserve in Wellington) मैदान पर शनिवार (4 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम महज 3 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी। तुमी सेखुखुने (Tumi Sekhukhune) ने सूजी बेट्स और अमेलिया केर को आउट कर शुरुआती झटके दिए, जबकि अयांडा ह्लूबी (Ayanda Hlubi) ने जॉर्जिया प्लिमर को पवेलियन भेजा।

इसके बाद मैडी ग्रीन और ब्रूक हॉलिडे (Maddy Green and Brooke Halliday) ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 211 रनों की बड़ी साझेदारी की। मैडी ग्रीन ने नाबाद 141 रन बनाए, जबकि ब्रूक हॉलिडे 98 रन बनाकर शतक से चूक गईं। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम (South African team) ने अच्छी शुरुआत की और ओपनर्स ने 68 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट और एनरी डर्कसन ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, वोलवार्ड्ट के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई और स्कोर 145/1 से 154/4 हो गया।

इसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। रोजमेरी मेयर (Rosemary Mair) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और पूरी टीम को 46.1 ओवर में 240 रन पर समेट दिया।

संक्षिप्त स्कोर:

न्यूजीलैंड: 306/7 (50 ओवर) – मैडी ग्रीन 141*, ब्रूक हॉलिडे 98

साउथ अफ्रीका: 240 ऑलआउट (46.1 ओवर) – लॉरा वोलवार्ड्ट 69, एनरी डर्कसन 47

न्यूजीलैंड 66 रन से विजेता।

Explore our articles