
बारामती : (Baramati) बारामती विधानसभा (Baramati Assembly constituency) क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार (State Deputy Chief Minister and NCP President Sunetra Pawar) 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Devendra Fadnavis and Deputy Chief Minister Eknath Shinde) के भी मौजूद रहने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामांकन से पहले बारामती में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी। यह उपचुनाव उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के (former Deputy Chief Minister, Ajit Pawar) निधन के बाद हो रहा है, जिनकी इस साल 28 जनवरी को बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मौत हो गई थी। बारामती सीट पर अजित पवार का लंबे समय तक दबदबा रहा है। वे यहां से आठ बार विधायक चुने गए थे।


