spot_img

Ulhasnagar : उल्हासनगर में बढ़ीं स्नैचिंग की घटनाएं

Ulhasnagar: Snatching Incidents on the Rise in Ulhasnagar

मंदिर में पूजा कर रही एक महिला का मंगलसूत्र छीना, एक अन्य महिला का पर्स भी झपटा
उल्हासनगर : (Ulhasnagar)
उल्हासनगर में चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। अब चोर मंदिरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। विट्ठलवाड़ी और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन (Vitthalwadi and Ulhasnagar police station) की हद में हाल के दिनों में कई वारदातें सामने आई हैं, जिससे नागरिकों, खासकर महिलाओं में भय और आक्रोश का माहौल है।

मंदिर में मंगलसूत्र छीनकर फरार
पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 6:35 बजे विट्ठलवाड़ी पुलिस क्षेत्र के मराठा सेक्शन (Maratha Section) स्थित महादेव मंदिर में जयश्री पाटिल (Jayshree Patil) नामक शिक्षिका शिवलिंग पर जल चढ़ा रही थीं। इसी दौरान सफेद रंग के दोपहिया वाहन (नंबर 5591) पर सवार दो युवकों ने उनके गले से 7.5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। आभूषण की कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों ने अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए थे। इस घटना में विट्ठलवाड़ी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनार गली में पर्स स्नैचिंग की वारदात
दूसरी घटना उल्हासनगर पुलिस स्टेशन (Ulhasnagar police station) क्षेत्र के सोनार गली परिसर में हुई, जहां पुष्पा विकास तोमर टहल रही थीं। इसी दौरान एक 18 वर्षीय युवक ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गया। पर्स में सोने के आभूषण और 31,500 रुपये नकद थे। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Explore our articles