spot_img

Malad : पालनगर एसिड अटैक पीड़ितों से मिले भाजपा के पूर्व पक्षनेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से मुलाकात
मलाड : (Malad)
पाल नगर (मलाड ईस्ट) में हुए दर्दनाक एसिड अटैक में गंभीर रूप से घायल हुए पीड़ितों से भाजपा के पूर्व पक्षनेता व पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा (Vinod Mishra—former BJP leader and former Corporator) ने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर (शताब्दी) हॉस्पिटल, कांदिवली (वेस्ट) (Bharat Ratna Dr. Babasaheb Ambedkar (Centenary) Hospital in Kandivali (West)) जाकर मुलाकात की।

उन्होंने पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मिश्रा ने कहा यह कृत्य अत्यंत अमानवीय है और इस घटना से मन बेहद व्यथित है। पीड़ितों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सहायता मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। इस मामले के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वे शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (DCP) (Deputy Commissioner of Police (DCP)) से भी मुलाकात की।

New Delhi : अंडर-18 एशिया कप के लिए जापान रवाना हुई भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें

केतन कुशवाहा और स्वीटी कुजूर संभालेंगे भारतीय टीमों की कमाननई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमें (Indian Under-18 men's...

Explore our articles