spot_img

New Delhi : राहुल गांधी ने उठाए ईसीएचएस और विकलांगता पेंशन पर सवाल

New Delhi: Rahul Gandhi Raises Questions Regarding ECHS and Disability Pensions

नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) (ECHS) में गंभीर कमियां होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन कमियों कि वजह से 72 लाख से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। योजना में प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार और बकाया राशि का भुगतान न होने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हाल ही में घायल पूर्व सैनिकों से मुलाकात के दौरान उन्हें इन समस्याओं के बारे में बताया गया। जब उन्होंने यह मुद्दा संसद में उठाया तो सरकार ने उनके सवालों को टालने की कोशिश की। सरकार के पास न बकाया रकम के बारे में कोई जानकारी है और न ही उसने देरी के कारणों पर कोई स्पष्ट जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कैग ने भी हाल में रिपोर्ट दी है कि योजना को पर्याप्त धनराशि नहीं मिल रही है, लेकिन सरकार ने यह बताने से इनकार कर दिया कि पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी बजट क्यों नहीं दिया जा रहा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि विकलांग पूर्व सैनिकों की टैक्स छूट से जुड़े उनके सवाल को भी सरकार ने नजरअंदाज कर दिया। वित्त विधेयक में प्रस्तावित प्रावधान के तहत यदि कोई सैनिक सेवा में बना रहता है, तो उसकी विकलांगता पेंशन पर टैक्स लगाया जाएगा। यह इसे उन सैनिकों को सजा देने जैसा है जो देश की सेवा करते हैं।

Mumbai : देर रात सलमान खान की पोस्ट वायरल

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने तड़के सुबह करीब...

Explore our articles