spot_img

Mumbai : ब्लिंकइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च की

Mumbai: Blinkit Launches India’s First In-Terminal Quick Commerce Service at Mumbai Airport

मुंबई : (Mumbai) क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट ने एयरपोर्ट पर अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। ब्लिंकइट ने अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (Adani Airports Holdings Limited) (AAHL) के साथ साझेदारी में महाराष्ट्र के मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) (CSMIA) के टर्मिनल 2 पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा लॉन्च की है। यह विश्व में किसी एयरपोर्ट के अंदर पहली बार दी जा रही ऐसी सर्विस है।

ब्लिंकइट ने बताया कि इस नई सर्विस के जरिए टर्मिनल 2 के यात्री 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें फोन चार्जर, किताबें, गिफ्ट आइटम, स्नैक्स और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें शामिल हैं। कंपनी ने बातया कि पहली बार दुनिया के किसी एयरपोर्ट के अंदर इस तरह की क्विक डिलीवरी सुविधा शुरू की गई है। पैसेंजर ब्लिंकइट ऐप के जरिए जरूरी चीजें ऑर्डर करके टर्मिनल के अंदर अपनी लोकेशन पर डिलीवर करवा सकते हैं, जिसमें बोर्डिंग गेट, लाउंज, फ़ूड कोर्ट और कुछ पार्टनर आउटलेट शामिल हैं। डिलीवरी ट्रेंड ऑन-ग्राउंड स्टाफ़ करते हैं, जिससे ट्रैवल टाइमलाइन में कोई रुकावट डाले बिना एक आसान और सुरक्षित अनुभव मिलता है।

कंपनी ने कहा कि यह सर्विस एयरपोर्ट रिटेल में एक्सेसिबिलिटी और अफ़ोर्डेबिलिटी (accessibility and affordability) का एक नया लेवल भी लाती है, जिससे यात्रियों को समय और जगह की आम रुकावटों के बिना ज़्यादा चॉइस मिलती है। इसका मतलब है कि अब यात्री फ्लाइट पकड़ने से पहले अपनी जरूरत का सामान मिनटों में मंगा सकते हैं। डिपार्चर में जल्दबाजी करने वाले यात्रियों के लिए, भूला हुआ चार्जर, झटपट नाश्ता या पानी की बोतल भी अब बस एक टैप दूर हो सकती है।

Explore our articles