spot_img

Tehran : ईरान के इस्फहान शहर पर हमला

Tehran : तेहरान/कुवैत सिटी/बेरूत/बगदाद। अमेरिका और इजराइल ने (United States and Israel) ईरान के ऐतिहासिक शहर इस्फहान पर जबरदस्त हमला किया है। इस शहर की आबादी लगभग 23 लाख है। यहां बदर मिलिट्री एयरबेस भी मौजूद है। जोरदार धमाकों और आग की लपटों से आज सुबह तक आसमान में दहशत रोशन रही। इस बीच कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया है कि दुबई बंदरगाह (Dubai port) पर विशाल तेल टैंकर ‘अल-सलमी’ पर ईरान के हमले के कारण आग लग गई है। कॉर्पोरेशन ने चेतावनी दी है कि इससे तेल फैल सकता है। उधर, हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना (Israeli military) पर हमलों का दावा किया है।

अल जजीरा (Israeli military) की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने इस्फहान में हमले के कई वीडियो तैयार किए हैं। इस्फहान ईरान का तीसरा सबसे बड़ा और सांस्कृतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यह ईरान का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां कपड़ा और इस्पात की मिलें हैं। यहां ईरान का महत्वपूर्ण परमाणु केंद्र (नतंज) (nuclear facility, Natanz) और सैन्य मिसाइल बनाने के कारखाने भी हैं। इसके कारण यह अकसर चर्चा में रहता है।

इस बीच हिजबुल्लाह (Hezbollah) दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी इजराइल की मिसगाव अम बस्ती में एक सैन्य चौकी को निशाना बनाते हुए ड्रोन की बौछार कर दी।यही नहीं दक्षिणी लेबनान के अल-क़ंतारा और तैबेह कस्बों के बीच सड़क पर मौजूद एक इजराइली मर्कवा टैंक पर गाइडेड मिसाइल से हमला किया। हमले में टैंक जल गया।

इराक की पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज का कहना है कि अमेरिकी-इजरायली सेनाओं (U.S. and Israeli forces) ने बाबुल और अनबार प्रांतों में उनके दो ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। बाबुल प्रांत के जुर्फ अल-नस्र सेक्टर में 45वीं ब्रिगेड पर लगातार तीन हवाई हमले किए गए। एक और हमला अनबार प्रांत के पूर्व में अल-कर्मा सेक्टर में हुआ। इस हमले में 31वीं ब्रिगेड के ठिकाने को निशाना बनाया गया। उधर, कुर्द अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में स्थित सुलेमानिया शहर को निशाना बनाकर किए गए दो हमलों को विफल कर दिया गया है।

Lucknow : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर याेगी सरकार की सख्त निगरानी

अब तक 17 हजार से अधिक छापे224 लाेगाें के खिलाफ मुकदमालखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi...

Explore our articles