
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (Sunil Tatkare, the Maharashtra State President of the Nationalist Congress Party) ने मंगलवार को कहा कि पुणे जिले में स्थित बारामती विधानसभा सीट (Baramati Assembly seat) पर उपचुनाव निर्विरोध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस सीट पर उनकी पार्टी की ओर से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Deputy Chief Minister Sunetra Pawar) 6 अप्रैल को नॉमिनेशन फाइल करेगी।
सुनील तटकरे ने आज पत्रकारों को बताया कि इस सीट पर निर्विरोध चुनाव कराए जाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने की है। उनका भी इसी तरह का प्रयास है। इस दौरान सुनील तटकरे से पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी की जा रही है। इसका जवाब देते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि इस संदर्भ में अगर ज़रूरत पड़ी, तो हम दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे।
अजितदादा की मौत के बाद, हम यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव बिना किसी विरोध के हो। साथ ही इस संबंध में मैं प्रफुल्ल पटेल के साथ उद्धव ठाकरे से (Praful Patel—will also meet with Uddhav Thackeray) भी मुलाकात करुंगा । उनका प्रयास है इस सीट पर निर्विरोध चुनाव हो।
उल्लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (former Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के निधन के बाद रिक्त हुई बारामती और एक अन्य सीट राहुरी विधानसभा (Rahuri Assembly constituency) क्षेत्र में चुनाव आयोग ने २३ अप्रैल को उप चुनाव कराने और ४ मई को मतगणना की घोषणा की है।


