
मुंबई/नई दिल्ली : (Mumbai/New Delhi) राज्यसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अशोक चव्हाण (Chief Minister and MP Ashok Chavan) ने ‘पीएम ई-बस सेवा’ (‘PM e-Bus Sewa’) योजना के तहत महाराष्ट्र के टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए अधिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस योजना का विस्तार छोटे शहरों तक होना जरूरी है, क्योंकि वहां वित्तीय संसाधनों की कमी के चलते सार्वजनिक परिवहन सेवाएं विकसित करने में कठिनाई आती है।
केंद्र का जवाब, अधिक शहरों को जोड़ने पर जोर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) ने जवाब में कहा कि सरकार इस योजना के अगले चरण में अधिक से अधिक शहरों को शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि, दूसरे फेज के लिए अंतिम मानदंड अभी तय नहीं किए गए हैं, लेकिन 35,000 इलेक्ट्रिक बसों के वितरण की योजना से देशभर में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।


