spot_img

Thane : शहीद दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय में अमर क्रांतिकारियों को किया गया नमन

Thane: Revolutionary Martyrs Honored at the District Collector's Office on Martyrs' Day

ठाणे : (Thane) शहीद दिवस के गरिमामयी अवसर पर ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल (Thane District Collector Dr. Shrikrishna Panchal) ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अभिवादन समारोह में अतिरिक्त जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटिल और निवासी उप जिलाधिकारी डॉ. संदीप माने (Additional District Collector Harishchandra Patil and Resident Deputy Collector Dr. Sandeep Mane) सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सरजेराव मस्के-पाटिल, शशिकांत गायकवाड़, वरुणकुमार सहारे, वैशाली माने और तहसीलदार सचिन चौधरी सहित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के निदेशक घनश्याम मेहता व अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Explore our articles