
ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स आईपीएल से बाहर
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ रही है। इसी कड़ी मेंसनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के 19वें सीजन से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स पैर में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार 25 वर्षीय एडवर्ड्स को आईपीएल नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) (SRH) ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। वह 2025 की नीलामी में साइन किए जाने वाले एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना आईपीएल डेब्यू करते, लेकिन अब इसके लिए उन्हें इंतजार करना होगा।
एडवर्ड्स ने इस साल जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इस ऑलराउंडर ने अब तक सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, जिसमें उन्होंने पांच रन बनाए हैं। एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग (Big Bash League) (BBL) में 63 मैच खेले हैं, जिसमें 696 रन बनाए हैं और 38 विकेट लिए हैं।
एडवर्ड की अनुपस्थिति सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और झटका है, क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस (regular captain, Pat Cummins) पहले ही चोट से उबर रहे हैं। इसके कारण वह शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने कमिंस की अनुपस्थित में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Indian wicketkeeper-batsman Ishan Kishan) को कप्तान बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद का सामना टूर्नामेंट के पहले मैच में 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।


