spot_img

Sikar : सीकर में दो स्कूल बसों की टक्कर में एक बस पलटी, 36 बच्चे घायल

Sikar: One Bus Overturns, 36 Children Injured in Collision Between Two School Buses

सीकर : (Sikar) जिले के दादिया थाना क्षेत्र (Dadia police station in Sikar district) में मंगलवार सुबह निजी स्कूल की दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी (near Durgapura Nadi Johri) के पास उस समय हुआ, जब दोनों बसें बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बसें आपस में टकरा गईं। दादिया थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद (Dadia Station House Officer (SHO) Buddhiprasad) ने बताया कि दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की हैं। टक्कर के बाद एक बस सड़क से नीचे की ओर पलट गई, जबकि दूसरी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस में बैठे बच्चों के सिर और मुंह आगे की सीटों से टकरा गए और कई बच्चों को चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल (Government Hospital in Piprali and S.K. Hospital) पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में सवार अधिकांश बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के थे। फिलहाल सभी बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

New Delhi : डाक विभाग की 24 और 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा का शुभारंभ

अब देश के 6 शहरों में होगी तय समय में डिलीवरीनई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister for Communications...

Explore our articles