spot_img

Mumbai : ऑस्कर्स 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ का जलवा

Mumbai: 'One Battle After Another' Shines at the 2026 Oscars

मुंबई : (Mumbai) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक 98th एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। भव्य आयोजन डॉल्बी थिएटर (Dolby Theatre) में रविवार को हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। इस साल कई फिल्मों और कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए।

‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

इस बार ‘सिनर्स’ ने कुल 16 नॉमिनेशन हासिल कर सबसे अधिक नामांकन पाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ को 13 नॉमिनेशन मिले। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के मामले में ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ (One Battle After Another) ने बाजी मारते हुए कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की।

अभिनय श्रेणियों में चमके बड़े सितारे

अभिनय के क्षेत्र में इस साल कई नामों को सम्मानित किया गया। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जोर्डन (Michael B. Jordan won the Best Actor award) को ‘सिनर्स’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले ने हैमनेट के लिए जीता। सपोर्टिंग कैटेगरी में सीन पेन को ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ और एमी मेडिगन को वेपंस के लिए सम्मानित किया गया।

निर्देशन और तकनीकी श्रेणियों में भी रही बड़ी जीत

बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडर्सन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ के लिए अपने नाम किया। इसके अलावा, बेस्ट विजुअल इफेक्ट के लिए अवतार: फायर एंड ऐश, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए फ्रैंकस्टाइन तथा बेस्ट साउंड के लिए एफ1 को सम्मान मिला। वहीं बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड लुडविग गोरांसन ने ‘सिनर्स’ के लिए जीता।

रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

समारोह के रेड कारपेट पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Global star Priyanka Chopra and her husband, Nick Jonas star Priyanka Chopra and her husband, Nick Jonas) आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रियंका इस बार पहली बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं। उनकी एंट्री के साथ ही कैमरों की फ्लैश लाइट्स उन पर टिक गईं और उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Wellington : चोटिल सोढी न्यूजीलैंड की टी-20 टीम से बाहर

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड के लेग-स्पिनर ईश सोढी (New Zealand leg-spinner Ish Sodhi) अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही...

Explore our articles