spot_img

Moga : पंजाब से दो साल में नशे की समस्या खत्म करेंगे : अमित शाह

Moga: We Will Eradicate the Drug Menace from Punjab Within Two Years: Amit Shah

मोगा : (Moga) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 Assembly elections) के लिए पंजाब में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने नशे को पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए भाजपा सरकार बनने पर दो साल में इसे जड़ से खत्म करने का वादा जनता से किया। ‘डबल इंजन’ सरकार (“double-engine” government) के लिए समर्थन मांगते हुए गैंगस्टरों पर लगाम और राज्य को भ्रष्टाचार व कर्ज से मुक्ति दिलाने का भी वादा किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार और इससे पहले की कांग्रेस सरकार पर राज्य से धोखा करने के आरोप भी लगाए। केंद्रीय मंत्री शाह शनिवार को मोगा के किल्ली चाहलान गांव में भारतीय जनता पार्टी की ‘बदलाव रैली’ (Bharatiya Janata Party’s ‘Badlav Rally’) को संबोधित कर रहे थे

Explore our articles