
नवादा : (Nawada) बिहार के नवादा जिले (Bihar’s Nawada district) में पुलिस और विशेष कार्य बल (Special Task Force) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव अधिमान्य (Nawada Superintendent of Police (SP) Abhinav Adhimanya) ने शनिवार को बताया कि जिले के राजौली थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल टास्क फोर्स बिहार की टीम भी शामिल थी।
एके-47 समेत कई हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एके-47 राइफल, दो .315 बोर की राइफल, एके-47 के 21 कारतूस, .315 बोर के 10 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाज वर्दी बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि रजौली थाना क्षेत्र (Rajouli police station) के जंगलों में कुछ असामाजिक तत्व हथियार छिपाकर रखते हैं और जंगल में काम करने वाले मजदूरों को परेशान करते हैं। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर मिला हथियार
जांच टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए डेलवा गांव निवासी (Ajit Kumar arrested Ajit Kumar, a resident of Delwa village) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर से करीब 20 मीटर दूरी पर आम के पेड़ के पास छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।
मौके से भाग निकले दो संदिग्ध
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है और हथियारों के स्रोत तथा इनके संभावित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


