spot_img

New Delhi : ज्योतिषी निशांत शर्मा ‘समस्त भारत ज्योतिष उत्कृष्ट पुरस्कार’ से सम्मानित

New Delhi: Astrologer Nishant Sharma honored with the "Samastha Bharat Astrology Excellence Award"

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित ‘चिन्मय मिशन’ में ‘समस्त भारत राष्ट्रीय पत्रिका’ (Samastha Bharat National Magazine) द्वारा ‘समस्त भारत ज्योतिष उत्कृष्ट पुरस्कार’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रख्यात ज्योतिषियों और विशेषज्ञों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) और भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ज्योतिष विद्या में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रमाणित अंकशास्त्री और वास्तु विशेषज्ञ निशांत शर्मा (Vastu expert Nishant Sharma) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने के बाद निशांत शर्मा ने ‘समस्त भारत’ संस्थान का आभार व्यक्त किया। संस्थान ने उनके काम की सराहना करते हुए इसे गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम के अंत में ज्योतिष शास्त्र की सामाजिक भूमिका पर चर्चा की गई और लोगों को संस्थान से जुड़ने के माध्यमों की जानकारी दी गई।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles