
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के वर्धा जिले (Wardha district of Maharashtra) में एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक बुजुर्ग काे गिरफ्तार किया है। पुलगांव पुलिस स्टेशन (Pulgaon police station) की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान दिवाकर गामे (78) (Diwakar Game) के रुप में की गई है। आरोपित के विरुद्ध पुलगांव पुलिस स्टेशन में पाॅक्सो एक्ट (POCSO Act) और दूसरी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने 2022 में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन तीन दिन पहले आरोपित ने युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजा था, जिससे पीडि़ता मानसिक रुप से परेशान हो गई थी और शनिवार को पुलगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने बीती रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल भी बरामद कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।


