spot_img

New Delhi : दिल्ली में केजरीवाल से मिले रोहित पवार, बोले- विमान हादसे की हो निष्पक्ष जांच

New Delhi: Rohit Pawar meets Kejriwal in Delhi, says plane crash should be investigated impartially

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के विधायक रोहित पवार (MLA Rohit Pawar) ने कहा कि अजीत पवार (Ajit Pawar) के विमान हादसे में मौत को लेकर राजनीतिक साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस कारण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विधायक पवार ने शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Aam Aadmi Party convener Arvind Kejriwal and Rajya Sabha member Sanjay Singh) से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के पायलटों और उनके संघ की ओर से भी कई सवाल उठाए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उनके अनुसार पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और सीआईडी जांच भी बहुत धीमी गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि एकमात्र प्रयास है कि अजीत दादा को न्याय मिले। यह दुर्घटना थी या साजिश, इसकी आपराधिक जांच होनी जरूरी है।

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने बताया कि 9 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाने के लिए महाराष्ट्र के सांसदों और इंडी गठबंधन के नेताओं से भी अनुरोध किया गया है।

केजरीवाल ने इस मामले में समर्थन का आश्वासन देते हुए रोहित से कहा कि वह मामले को समझते हें। रोहित पवार ने बताया कि वह अगले तीन-चार दिनों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने इस बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की और आश्वासन दिया कि वे अजीत दादा को न्याय दिलाने के लिए इस मुद्दे पर राज्यसभा में आवाज उठाएंगे।

Explore our articles