spot_img

Mumbai : छह साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में प्रवेश

Mumbai: Six-year-olds will be admitted to first grade

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने नई शिक्षा नीति के तहत आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से पहली कक्षा में एडमिशन के नियमों में बदलाव किया है। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा के नियम और सख्त कर दिए गए हैं। पहली कक्षा में उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनकी उम्र 6 साल होगी।

स्कूली शिक्षा विभाग (School Education Department) के अनुसार इस साल यानी 2026-27 शैक्षणिक वर्ष में पहली कक्षा में सिर्फ उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा जिनकी उम्र 31 दिसंबर 2026 तक छह साल पूरी हो चुकी होगी। इन नियमों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पहले प्रवेश की आयु के लिए 31 मार्च तय थी। लेकिन अब 31 दिसंबर तारीख तय की गई है। इस बारे में दिसंबर 2025 में शासनादेश जारी किया गया था।

प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों के लिए एक जैसे नियम लागू किए गए हैं। इस बारे में संबंधित स्कूलों को निर्दश जारी किए गए हैं। इस बारे में शिक्षा विभाग (Education Department) ने एक सर्कुलर जारी किया है। शिक्षाविदों का मानना है कि अगर सही उम्र में पढ़ाई शुरू हो जाए, तो बच्चों का मेंटली और इंटेलेक्चुअली (children develop better mentally and intellectuall) बेहतर डेवलपमेंट होता है और वे बचपन की खुशी भी महसूस कर सकते हैं। बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ही उम्र का एकमात्र प्रूफ होगा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles