spot_img

Rajya Sabha Elections : भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Rajya Sabha Elections: BJP announces names of 9 candidates, including Nitin Naveen

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (national president, Nitin Naveen) का भी नाम है। उन्हें बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है जिसमें बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार (Nitin Naveen and Shivesh Kumar) उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा, से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) की नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन बाकी है। बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। तीन एवं चार मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए सिर्फ 5 मार्च का दिन ही बाकी है। बिहार से जिन 5 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

Explore our articles