spot_img

Srinagar : महबूबा मुफ्ती ने मुस्लिमों से विश्वासघात करने के लिए ओआईसी को घेरा

Srinagar: Mehbooba Mufti slams OIC for betraying Muslims

श्रीनगर : (Srinagar) पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों पर ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन’ (Organization of Islamic Cooperation) (OIC) की चुप्पी की कड़ी निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस संगठन ने मुस्लिम जगत के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि अमेरिका और इजराइल (US and Israel) ने ईरान की संप्रभुता पर खुलेआम हमला किया और इस दौरान ओआईसी मूक दर्शक बना हुआ है। ईरान के सर्वोच्च नेता की शहादत पर उसकी चुप्पी और ईरान पर दोष मढ़ने का प्रयास न केवल चिंताजनक है, बल्कि शर्मनाक भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान पर हुए हमलों की निंदा करने के बजाय ओआईसी ने तेहरान पर दोष मढ़ दिया। ईरान पर इस दुस्साहसी हमले की निंदा करने के बजाय उसने चुप्पी साध ली है और गुप्त रूप से एपस्टीन गिरोह के कार्यों का समर्थन किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह मुस्लिम उम्माह की सामूहिक अंतरात्मा और हितों के साथ घोर विश्वासघात है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) शनिवार तड़के अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए थे।

Explore our articles