spot_img

Mumbai : अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Mumbai: Actor Ranveer Singh receives a threat, Mumbai Police beefs up security

मुंबई : (Mumbai) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह (Film actor Ranveer Singh) को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की फिरौती का धमकी भरा मैसेज मिला है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रणवीर के निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही धमकी देने वाले अज्ञात शख्स की तलाश की जा रही है।

दादर पुलिस स्टेशन (Dadar Police Station) के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रणवीर को व्हाट्सएप पर फिरौती की मांग की गई है और नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है। दादर पुलिस स्टेशन ने रणवीर के प्रभादेवी स्थित निवास ब्यू मोंडे रेजिडेंशियल टावर (Beau Monde Residential Towers) के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच और साइबर सेल वॉयस मैैसेज की जांच कर रही हैं और भेजने वाले की पहचान के लिए डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी होने का शक है, जिसमें बड़ी रकम मांगी गई है, जो कथित तौर पर करोड़ों में है। इससे पहले फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (film producer Rohit Shetty) के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की जांच में पता चला था कि कई अन्य फिल्मी हस्तियों को रंगदारी के लिए धमकी दी गई है लेकिन उस समय इसकी शिकायत पुलिस के समक्ष नहीं की गई थी।

Mumbai : 3 इडियट्स’ और ‘मुन्ना भाई 3’ के सीक्वल को लेकर बोले राजकुमार हिरानी

मुंबई : (Mumbai) आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' (Aamir Khan-starrer blockbuster "3 Idiots") के सीक्वल को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई...

Explore our articles